05 जुलाई का इतिहास | 05 July Ka Itihas



*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 05  जुलाई 2019*
             *शुक्रवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया-16:10 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा-24:18 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* तैतिल-05:40 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र-25:18 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 07:57
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क-24:18 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायने
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:25
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी तृतीया 16:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 26:40 से , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:18 तक  , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , गुडीचा महोत्सव पुरी , श्री वल्लभाचार्य वैकुण्ठ स्नान (पुण्य तिथि) , हिजरी जिल्काद 11वाँ माह शुरु , पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री', 'अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित ) , गुरू हरगोविंद सिंह जयन्ती (नानक मतानुसार) , श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि व हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर) ।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्थी 13:10 तक पश्चात् पंचमी शुरु , संकष्टी / वरद श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 13:13 तक , मूल ष संज्ञक नक्षत्र 22:10 तक , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में अभिषेक , सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में 16:49 पर , अल्प वर्षा योग , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:49 से 22:10 तक , वक्री शनि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 15:34 पर , श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती , श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती , बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस , श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस ,  डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस (पद्मश्री सम्मानित) व World Zoonoses Day ,।_*

5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली । 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
1841 - थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
1848 - हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
1922 - नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची
1969 - टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।
1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1986 - गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।
1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।
1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
2003 - सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। 
2007 - ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2015 - 7 वीं महिला "फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1918 - के० करुणाकरण
 केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार।
1947 - डॉ लालजी सिंह हैदराबाद स्थित 'कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र' के भूतपूर्व निदेशक थे।
1949 - अभय आष्टेकर - भारतीय वैज्ञानिक (कन्फर्म नहीं)।
1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।
1995 - पी. वी. सिंधु - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ।

5 जुलाई को हुए निधन


1877 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
1957 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।

5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


⭐ श्री वल्लभाचार्य वैकुण्ठ स्नान (पुण्य तिथि) ।
⭐ पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री', 'अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित ) ।
⭐ गुरू हरगोविंद सिंह जयन्ती (नानक मतानुसार) ।
⭐ श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि ।
⭐ हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर) ।

आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।

Post a Comment

0 Comments