13 जनवरी 2019 की मुख्य घटनाएं



💠💠💠 ⚜🕉⚜ 💠💠💠

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

  *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*

     
   *📜 13 जनवरी 2019*
               *रविवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1940
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी-23:43 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपदा-11:05 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर-10:59 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* परिघ-07:34 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 11:39
*🌙चन्द्रराशि-* मीन-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* दक्षिणगोले
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 16:25 से 17:44
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 23:43 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मार्तण्ड सप्तमी , भानु सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग 07:18 से 11:05 तक  , विघ्नकारक भद्रा 23:42 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:05 से , लोहड़ी पर्व , श्री राकेश शर्मा जन्म दिवस व गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार)।_*
*🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी अष्टमी 24:38 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , अन्नपूर्णा अष्टमी , महारूद्र व्रत , मकर संक्रांति , शाकम्भरी देवी यात्रा प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 12:15 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 12:53 तक , धनु मल/खर मास समाप्त , अर्धकुम्भ स्नान प्रारम्भ , श्री गंगा सागर यात्रा ,  सूर्य मकर राशि में 19:50 पर , निरयण उत्तरायण प्रारंभ , बिहू पर्व आसाम , पोंगल तमिलनाडु व श्रीमती महाश्वेता देवी जयन्ती ।*
*नोट👉 पंचांग दिवाकर के अनुसार पुण्यकाल 14 जनवरी दोपहर बाद से ही शुरु हो जाता है परन्तु खर/मल मास / पंचक / पंचांगभेद से  खिचडी पर्व /संक्रांति पुण्य काल 15 जनवरी मंगलवार को करने का विधान भी है।*

*🎯आज की वाणी👉*


🌹
*निषेवते प्रशस्तानी*
     *निन्दितानी  न  सेवते  ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
 *भावार्थ👉*
           _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_
🌹

*13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।
1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।
1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1842 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।
1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।

*ये पंचांग डारेक्ट प्राप्त करें👇*


1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।
1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।
1993 - अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
1995 - बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2002 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया ।
2002 - चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2006 - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
2007 - महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
2008 - चाय निर्माण कम्पनी मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
2008 - मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
2010 - अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।

*13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।
1896 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।
1911 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
1919 - मर्री चेन्ना रेड्डी - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1926 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
1938 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।
1949 - राकेश शर्मा , पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।

*13 जनवरी को हुए निधन👉*


1921 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर रहे ।
1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे ।
1988 - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।

*13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 _लोहड़ी पर्व ।_
🔅 _श्री राकेश शर्मा जन्म दिवस ।_
🔅 _गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार)।_

*कृपया ध्यान दें 👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments