13 अप्रैल का इतिहास | 13 April Ka Itihas


💧💧💧 ⚜🕉⚜ 💧💧💧

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 13 अप्रैल 2019*
             *शनिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी-11:42 तक 
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु-08:59 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* बव-11:42 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सुकर्मा-10:53 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:45
*🌙चन्द्रोदय-* 12:16
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:46
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र सुदी अष्टमी  11:42 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्रीदुर्गा अष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , (अष्टमी का हवन आज करें) भवान्युत्पत्ति , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त , श्री रामनवमी व्रतोत्सव , अयोध्या परिक्रमा दर्शन / पूजन (नवमी का हवन भी आज करें),  मेला बाहूफोर्ट (जम्मू) , मेला कांगडा देवी /नैनादेवी (HP) , मेला मनसा देवी पंचकूला (हरियाणा , कल भी ) , श्रीराम जन्मोत्सव (कर्क लग्न में) , महातारा जयन्ती (कल भी) , श्री नारायण जयन्ती , जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस , बैशाखी पर्व (14 अप्रैल को भी ) , खालसा पंथ स्थापना दिवस , राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस व FND AWARENESS DAY .।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र सुदी नवमी 09:36 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री दुर्गा नवमी , नवरात्रे समाप्त , ज्वारे विसर्जन , बैशाखी मेष संक्रांति ( पुण्य काल 07:44 के बाद ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:00 से 07:39 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग सूर्योदय से 28:00 तक , रविपुष्य अमृत योग सूर्योदय से 07:40 तक , मीन (खर) माह समाप्त , सूर्य अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 14:08 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:40 से , बंगाली नववर्ष , महातारा जयन्ती (आज भी) पाम संडे / खजूर रविवार  , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) , मेला मनसा देवी पंचकूला (हरियाणा , आज भी) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , बैशाखी पर्व (आज भी) , अग्निशमन सेवा दिवस , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस ।_*
*नोट👉 दुर्गाष्टमी (जो कुल परम्परा के अनुसार अष्टमी को दुर्गा पूजा करते हैं वे शनिवार को कंजक पूजन करेंगे ) व रामनवमी (श्री राम जन्म चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र व कर्क लग्न मध्याह्न काल में हुआ था इसलिए शनिवार को मनाएंगे ) जो 13 अप्रैल को हैं और दुर्गा नवमी (जो कुल परम्परा के अनुसार नवमी को दुर्गा पूजा करते हैं वे रविवार को कंजक पूजन करेंगे) जो 14 अप्रैल को है (ये दुर्गाष्टमी , नवमी और रामनवमी का एक साथ शुभ महासंयोग है)।*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*श्वेते वृषे समारूढा*
     *श्वेताम्बरधरा शुचिः।*
*महागौरी शुभं दद्याद्*
      *महादेवप्रमोददा  ॥*
*भावार्थ*
            _सफेद बैल पर सवार, सफेद परिधान पहने, साक्षात् पवित्रता का स्वरूप और महादेव शिवजी को अत्यन्त प्रसन्नता देने वाली महागौरी भक्तों को सदैव शुभ फल देती हैं तथा अशुभ कार्यों से बचाती हैं।_
🌹

*13 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
1919 - जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग चार सौ लोग मारे गए।
1919 - पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन ।
1919 - बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।
1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1984 – कश्‍मीर में सियाचिन ग्‍लेशियर पर कब्‍जे के लिए सशस्‍त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया था।
1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।
1994 - विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।
1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।
2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। 
2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।
2008 - चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
2010 - गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। 
2010 - भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

 
*13 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1881 - हैरी ग्राहम हैग - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।
1898 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।
1925 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
1940 - नजमा हेपतुल्ला - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

*13 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1963 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1973 - बलराज साहनी - फ़िल्म अभिनेता।

*13 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीराम जन्मोत्सव (कर्क लग्न में) ।
🔅 जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस ।
🔅 मेला बाहूफोर्ट (जम्मू) ।
🔅 मेला कांगडा देवी /नैनादेवी (HP) ।
🔅 मेला मनसा देवी पंचकूला (हरियाणा , कल भी ) ।
🔅 महातारा जयन्ती (कल भी) ।
🔅 श्री नारायण जयन्ती ।
🔅 बैशाखी पर्व (14 अप्रैल को भी ) ।
🔅 खालसा पंथ स्थापना दिवस ।
🔅 राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस ।
🔅 FND AWARENESS DAY .

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments