6 अप्रैल का इतिहास | 6 April Ka Itihas


🌹🌹🌹 ⚜🕉⚜ 🌹🌹🌹

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🌹आप सभी को परिवार सहित 'परिधावी' नामक नूतन सम्वत्सर विक्रमीय 2076 की हार्दिक शुभकामनाएं जी। नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो🌹।*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 06 अप्रैल 2019*
             *शनिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा-15:24 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* रेवती-07:23 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बव-15:24 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वैधृति-21:46 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:41
*🌙चन्द्रोदय-* 06:50
*🌛चन्द्रराशि-* मीन-07:23 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 09:15 से 10:49
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र सुदी प्रतिपदा 15:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , 'परिधावी' नाम सम्वत्सर विक्रमीय 2076 प्रारम्भ , चैत्र मास शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चैत्र (वासन्त) नवरात्र प्रारम्भ , श्री दुर्गा पूजा , घटस्थापना (अभिजित मुहुर्त में) , ध्वजारोपण , गुडी पडवा , वर्षपति पूजा , आरोग्य व्रत , विद्या व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक समाप्त 07:22 पर , सर्वार्थसिद्धियोग 30:08 से , मंगल रोहिणी नक्षत्र में 17:21 पर , संवत्सर फल श्रवण , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , तैलाभ्यङ्ग , नवसम्वत्सरोत्सव , श्री गौतम जयन्ती , गुरु श्री अमरदास गुरयायी दिवस , चौ. देवीलाल पुण्य दिवस , आर्य समाज स्थापना दिवस , विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस व डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र सुदी द्वितीया 16:03 तक पश्चात् तृतीया शुरू , सिंधारा दूज ( स्थान भेद से ) , बालेन्दु व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 08:45 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:45 तक , शुक्र पूर्वभाद्रपदा में 18:26 पर , स्पष्ट चन्द्रदर्शन , चेटी चाँद (चण्ड , गुजरात) ,सिन्धी सम्प्रदाय का भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव (जयन्ती) , कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती , अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस व विश्व स्वास्थ्य दिवस ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ॐ सर्वे भवन्तु सुखिन:*
        *सर्वे  सन्तु  निरामया : ।*
*सर्वे   भद्राणि  पश्यन्तु*
        *मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्।*
*भावार्थ👉*
           _ॐ सब सुखी हों, सब स्वस्थ हों । सब शुभ (कल्याण) को पहचान सकें, कोई प्राणी दुःखी ना हो ।_
🌹

*6 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2008 - केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
2008 - लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फ

र्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। 
2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
 
*6 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1593 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ।
1886 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1929 - प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ।
1931 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1971 - संजय सूरी - बालीवुड अभिनेता।

*6 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1929 - महाशय राजपाल - प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।
2001 - चौधरी देवी लाल - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा व महान् स्वतंत्रता सेनानी।
 
*6 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _नवसम्वत्सरोत्सव ।_
🔅 _श्री गौतम जयन्ती ।_
🔅 _गुरु श्री अमरदास गुरयायी दिवस ।_
🔅 _चौ. देवीलाल पुण्य दिवस ।_
🔅 _आर्य समाज स्थापना दिवस ।_
🔅 _विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस ।_
🔅 _डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।_

*कृपया ध्यान दें 👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments