9 अप्रैल का इतिहास | 9 April Ka Itihas


💧💧💧 ⚜🕉⚜ 💧💧💧

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 09 अप्रैल 2019*
             *मंगलवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी-16:08 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* कृतिका-10:19 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* विष्टि-16:08 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* आयुष्मान-18:55 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:43
*🌙चन्द्रोदय-* 08:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 15:33 से 17:08
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्थी 16:08 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत ( मासिक ) , दमनक / वरद चतुर्थी व्रत , माँ कुष्मांडा व्रत / पूजन , विघ्नकारक भद्रा 16:07 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:18 तक , भौम अंगारकी पर्व ,  दसलक्षण (1/3) प्रारम्भ (जैन) , मेला गणगौर ( दूसरा दिन ) , गुरु अंगद देव ज्योति ज्योत (परम्परानुसार) ,श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस , श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती व पराक्रम / शौर्य दिवस ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) ।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी पंचमी 15:37 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , श्री (लक्ष्मी) पंचमी , हयव्रत पंचमी , नाग पंचमी , माँ स्कन्दमाता व्रत / पूजन , स्कन्द षष्ठी  , सर्वार्थसिद्धियोग  /कार्यसिद्धियोग 06:05 से , गुरु वक्री 22:27 पर , श्रीरामराज्योत्व , मध्याह्न व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में , प्रारम्भ , कल्पादि ,  सर्वदोषनाशक रवि योग 10:32 से , रोहिणी व्रत (जैन) ,  गुरु श्री हरगोविंद सिंह ज्योति ज्योत (परम्परानुसार) ,  निषादराज गुह जयन्ती , श्री अजीतनाथ जी मोक्ष जैन , मीनावतार (मीना समाज) , विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) ,मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती , श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस व जल संसाधन दिवस।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*सुरा - सम्पूर्ण - कलशं*
        *रुधिराप्लुतमेव   च  ।*
*दधाना   हस्तपद्माभ्यां*
      *कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*
*भावार्थ👉*
           _भीतर सुरा से भरा और बाहर रक्त से सना कलश जिन्होंने अपने दोनों करकमलों में धारण किया हुआ है वे कूष्माण्डा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_
🌹

*9 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।

1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
2006 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। 
2008 - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
 
*9 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।
1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।
1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1954 -जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री ।

*9 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ।
1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।

*9 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला गणगौर ( दूसरा दिन ) ।
🔅 गुरु अंगद देव ज्योति ज्योत (परम्परानुसार) ।
🔅 श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस ।
🔅 श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती ।
🔅 पराक्रम / शौर्य दिवस ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) ।

*कृपया ध्यान दें 👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments